
GST रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें?
- MADHU YADAV
- Feb 22
- 2 min read
जीएसटी रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए व्यक्तियों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
1: जीएसटी पोर्टल पर जाएं – https://www.gst.gov.in
2: ‘Register Now’ लिंक पर क्लिक करें जो ‘Taxpayers’ टैब के अंतर्गत होती है
3: ‘New Registration’ का विकल्प चुनें।
‘I am a’ ड्रॉप-डाउन मेनू के अंतर्गत, ‘Taxpayer’ का विकल्प चुनें।
संबंधित राज्य और जिले का चयन करें।
बिज़नेस का नाम दर्ज़ करें।
बिज़नेस का पैन दर्ज़ करें।
संबंधित बॉक्स में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज़ करें। दर्ज़ की गई ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए क्योंकि उन पर ओटीपी भेजा जाएगा।
वह कैप्चा-कोड दर्ज करें जो स्क्रीन पर दिखाया गया है और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
अगले पेज पर, संबंधित बॉक्स में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।
जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
आपको स्क्रीन पर अस्थायी रेफरेंस नंबर (TRN) दिखाया जाएगा। टीआरएन को नोट कर लें।
फिर से जीएसटी पोर्टल पर जाएं और ‘Taxpayers’ मेनू के तहत ‘Register’ पर क्लिक करें।
‘अस्थायी रेफरेंस नंबर (TRN)’ चुनें।
टीआरएन और कैप्चा संबंधी जानकारी दर्ज करें।
‘Proceed’ पर क्लिक करें।
आपको अपनी ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। अगले पेज पर ओटीपी दर्ज करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस अगले पेज पर दर्शाया जाएगा। दायीं तरफ ‘Edit’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
अगले पेज पर 10 सेक्शन होंगे। सभी में प्रासंगिक जानकारी भरें, और ज़रूरी दस्तावेज जमा करें। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है:
फोटो
बिज़नेस एड्रेस प्रूफ
बैंक स्टेटमेंट जैसे अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, बैंक शाखा और IFSC कोड।
ऑथराइज़ेशन फॉर्म
टैक्सपेयर का कॉन्स्टिट्यूशन
‘वेरिफिकेशन’ पेज़ पर जाएं और डिक्लेरेशन चेक करें, इसके बाद नीचे दिए गए किसी तरीके का उपयोग करके आवेदन सबमिट करें:
इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (EVC) के ज़रिए। कोड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
ई-साइन के ज़रिए। आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
यदि कंपनियां रजिस्ट्रेशन कर रही हैं, तो डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) का उपयोग करके एप्लीकेशन सबमिट करनी होगी।
इसके बाद स्क्रीन पर एप्लीकेशन सबमिट होने का मैसेज दिखाया जाएगा। एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर (एआरएन) रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
स्टेप 17: आप जीएसटी पोर्टल पर ARN का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
GST Registration: ज़रूरी दस्तावेज
जीएसटी रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया पूरी करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:
PAN CARD
ADHAR CARD
बिज़नेस पता प्रमाण
डिज़िटल साइन
बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और कैंसल किया गया चेक
इनकॉर्पोरेशन सर्टिफिकेट या बिज़नेस रजिस्ट्रेशन प्रमाण
निदेशक या प्रमोटर का पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और फोटो
अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता से बोर्ड रिजॉल्यूशन और लैटर ऑफ ऑथराइज़ेशन




Comments